बजरंग दल ने हनुमान जन्मोत्सव उत्साह से मनाया

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत में बजरंग दल ने हनुमान जन्मोत्सव उत्साह से मनाया। कार्यकर्ताओं ने पवनपुत्र की पूजा-अर्चना कर लोगों को प्रसाद और हनुमान चालीसा वितरित की। गुरुवार को नगर के हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। भाजपा नेता भूपेश पंत ने मंदिर के पुजारी ललित मोहन पांडेय को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश सुरक्षा प्रमुख सोनू पाण्ड़ेय ने कहा कि पुराणों के अनुसार प्रभु हनुमान को भगवान शिव का 11वां अवतार माना गया है। उन्हें हिंदू धर्म के प्रमुख भगवानों में गिना जाता है। कहा सीमांत के साथ ही प्रदेश भर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाद में कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका, सिमलगैर, गांधी चौक, धर्मशाला, नयाबाजार, सिल्थाम समेत विण, मूनाकोट विकासखंड जाकर सैकडों लोगों को प्रसाद बांटा। यहां जिला संयोजक पवन नाथ, धीरज वर्मा, महेश जोशी, हरीश खड़ायत, सूरज, बिष्ट, ललित ऐरी, दिनेश वाल्मीकि, केडी भट्ट, विनय पांडेय, गजेंद्र बिष्ट, त्रिभुवन जोशी, गोपाल धामी, सुमित मंडल, सोनू बिष्ट, आनंद कठायत, रमेश, फकीर राम, करना नाथ, आयूष गिरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *