बजरंगबली की मूर्ति होगी स्थापित

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भगवान श्री कार्तिकेय मन्दिर समिति द्वारा कुमार लोक क्रोंच पर्वत पर भैरव नाथ मन्दिर के समीप बंजरगवली की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुधन नेगी ने बताया कि भक्तों के आग्रह पर कार्तिक स्वामी में बंजरगवली की विशालमूर्ति स्थापित करने की तैयारी हो चुकी है। मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम 3 अप्रैल से विधि विधान के साथ कुमार लोक कार्तिक स्वामी में शुरू होगा। जिसमें 3 अप्रैल को पंचाग पूजा से प्रारम्भ होकर पूजन हवन, 4 अप्रैल को अखण्ड रामायण के साथ 5 अप्रैल को इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जायेगा। इसी दिन प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष होने वाले 11 दिवसीय महायज्ञ, कथा प्रवचन का दिन भी समिति द्वारा घोषित किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष शत्रुध्न नेगी ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूण्य अर्जित करने की अपील की है। भगवान कार्तिकेय मंदिर क्षेत्र के अधीन 362 गावों के भक्तों और मन्दिर समिति द्वारा बीते हर वर्ष यहां विश्वकल्याण और क्षेत्रीय जनता की सुख समृद्घि की कामना के लिए कार्तिक स्वामी मन्दिर में यह आयोजन होता आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *