बजरंग दल ने चलाया सफाई अभियान

Spread the love

पिथौरागढ़। बजरंग दल ने नगर को हराभरा बनाने व स्वच्छ रखने का संकल्प लिया है। कार्यकर्ताओं ने जीआईसी क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। रविवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक सोनम पांडे के नेतृत्व में जीआईसी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पांडे ने कहा कि धरती को हर भरा बनाना हम सभी का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। धीरज वर्मा, जगदीश कुमार व पवन नाथ ने कहा छह माह से सीमांत क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने के लिए संगठन कार्य कर रहा है। इस दौरान संजय सिंह असवाल, मनोज जोशी, हरीश कठायत, दिनेश, किशोर, सागर जोशी, मनोज सामंत, रविंद्र चंद, अभय, राजू फरमाल, हरीश खड़ायत, होशियार, मुकेश भट्ट, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *