मृतक आश्रितों की नियुक्ति को धरने पर बैठे बाजवा

Spread the love

काशीपुर। स्थाई नियुक्ति की मांग कर रहे चीनी मिल के मृतक आश्रितों का धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा व युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने इन्हें अपना समर्थन दिया है। जगतार बाजवा ने कहा मृतक आश्रितों की मांगें न्याय संगत हैं। लंबे समय से सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सुमित्तर भुल्लर ने कहा भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी है इसका प्रमाण है कि सरकार मृतक आश्रितों को उनका हक नहीं दे रही है। यहां फारुख, रक्षपाल, संतोष, मनोज नेगी, मोहनीश शर्मा, जुबैर अली, हरदीप सिंह, अमित शर्मा, राहुल यादव, केशव यादव, शिव कुमार, सागर डिसूजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *