बालीबाल में बाल भारती रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: बाल भारती स्कूल में आयोजित बालीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच बाल भारती-ए के नाम रहा। प्रतियोगिता में 24 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभांरभ पूर्व सैनिक रिपुदमान सिंह दलजीत सिंह व गोविंद डंडरियाल ने किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन में खेल के महत्व के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों को रक्तदान के प्रति भी जागरू किया गया। बालीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच बाल भारती-ए व ज्ञान भारती के बीच हुआ। जिसमें विजयी रहा। दूसरा मैच नवयुग स्कूल व डेफोडिल स्कूल के बीच हुआ। जसमें नवयुग ने जीत दर्ज की। अखिरी मैच बाल भरती-बी व स्कालर्स एकेडमी के बीच हुआ। जिसमें बाल भारती बी विजयी रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, सरोजनी रावत व विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *