बाल भरती ने जीता फुटबाल का फाइनल

Spread the love

शहीद मुकेश बिष्ट की स्मृति में आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति संस्था की ओर से आयोजित शहीद स्मृति अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता बाल भारती स्कूल ने जीत ली है। फाइनल में टाई ब्रेकर में बाल भारती स्कूल ने डी ए वी को पराजित किया।
भाबर के मोटाढ़ाक स्थित मिनी स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले का आरंभ सेनि. असिस्टेंट कमांडेंट ठाकुर सिंह रावत व सेनि. कर्नल चंद्रपाल पटवाल ने किया। तत्पश्चात दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए गोल करने के प्रयास किए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिल पाई। परिणामस्वरूप मुकाबला टाई ब्रेकर में पहुंच गया जिसमें बाल भारती की टीम ने 5-4 से मुकाबला जीत लिया। दोनों टीमों को मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने ट्राफी व नकद पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बाल भारती के अद्वैत रावत को गोल्डन बूट, डी ए वी के अमन नेगी को गोल्डन ग्लव्स व पारस रावत को गोल्डन बाल से पुरस्कृत किया गया। अमित नेगी को प्लेयर आफ टूर्नामेंट और हेमंत रावत को मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अखिलेश काला, आशीष असवाल, ऋतिक नेगी, इंद्र रावत और हिमांशु रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *