बाल विकास परियोजना की ओर से हुआ कार्यशाला का आयोजन , बाल विकास विभाग पांच सूत्रों का करेगा प्रचार

चम्पावत। बाल विकास परियोजना की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों से पोषण के पांच सूत्र का प्रचार करने की जानकारी दी गई। बुधवार को ब्लाक संसाधन लोहाघाट में बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मी पंत ने कार्यशाला में बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। जिसमें आंगनबाड़ी स्तर पर पांच सूत्र का प्रचार और प्रसार के साथ आंगनबाड़ी केन्द्र में हो रहे कार्यों की जानकारी लोगों को देनी है। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र पंजीकरण, संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करना, पीएम मात्र वंदना योजना, नंदा गौरा योजना का प्रचार, बच्चों के लगातार वजन लेने के लिए प्रेरित करना आदि विषयों पर चर्चा की गई। सिनियर हाल्टीकल्चर इंसपेक्टर भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के अलावा, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास आदि विभागीय अधिकारियों ने विभागीय स्तर से भी हर संभव योजना के प्रसार के लिए कहा। इस मौके पर बीपीएम राकेश पंत, हरीश सेठ्ठी, खुशाल सिंह कोरंगा, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *