दून पहुंची बालाजी की पवित्र ज्योत, पृथ्वीनाथ मंदिर में किया गया विचारमान

Spread the love

देहरादून(। श्रीबालाजी धाम राजस्थान की पवित्र ज्योत मंगलवार को श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में विराजमान हुई। मंहत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी महाराज के पावन सानिध्य में श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन पर्व पर निकलने वाली श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा में ये ज्योत श्रद्धालुओं के दर्शनों को रखी जाएगी। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि निजी वाहन में मेहंदीपुर राजस्थान से लगभग 18 घंटे की यात्रा कर श्री बालाजी धाम की पवित्र अखंड ज्योत सुबह आदर्श मंदिर पटेल नगर पहुंची। जहां पवित्र ज्योत को एक सजी हुए गाड़ी में विराजमान किया गया। जिसमें जैसे ही पवित्र जोत आदर्श मंदिर पहुंची वहां जोरदार आतिशबाजी और जय श्री राम के जोरदार जय घोष से वातावरण श्री राम मय हो गया। वहां पर प्रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी सभी ने दर्शन किए। इसके बाद आगे आगे डीजे की गाड़ी, बैंड व ढोल नगाड़े ध्वज और भजन कीर्तन करते हुए पवित्र ज्योत आदर्श मंदिर पटेल नगर से पृथ्वीनाथ मंदिर में विराजमान हुई। जहां आचार्य भारत भूषण भट्ट ने पवित्र जोत का पूजन किया और सामूहिक आरती कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर यात्रा मार्ग पर व्यापार मंडल व विभिन्न संस्थाओं और भक्त जनों ने पुष्प वर्षा शीतल पेय वितरण आइसक्रीम आदि वितरण कर जोरदार स्वागत किया। पवित्र ज्योत आगामी आयोजन तक मंदिर में विराजमान रहेंगी। ज्योत का दर्शन आदर्श मंदिर पटेल नगर के अध्यक्ष राकेश, अरुण शर्मा, पूर्व मेंयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रवीण आनंद, राजीव जायसवाल, आचार्य सुभाष जोशी, गिरधर शर्मा ,अरुण शर्मा, राजीव जायसवाल और संजय गर्ग सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *