फुटबॉल में बल्ली व भेल्डा का दिखा दबदबा

Spread the love

डाडामंडी गेंद मेला समिति की ओर से आयोजित की गई फुटबाल प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: डाडामंडी गेंद मेला समिति की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बल्ली व भेल्डा की टीम का दबदबा देखने को मिला। इस दौरान प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच श्री राम क्लब व भेल्डा के बीच खेला गया। जिसमें भेल्डा की टीम ने दो गोल दागकर मेच अपने नाम किया। वहीं, दूसरा मुकाबला गुमखाल व बल्ली के बीच खेला गया। बल्ली की टीम ने पांच गोल दागकर जीत दर्ज की। इससे पूर्व गेंद मेला समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सीख दी। कहा कि आज कई युवा खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश रावत, जगदीश सिंह रावत, राकेश देवरानी, जितेंद्र चौहान, कुलदीप रावत, राजीव तोमर, महेंद्र चौहान, जयपाल रावत, सुरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *