बलराम बागवानी बनें मुख्य सलाहकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित घाघट ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मनीष, दीपक गोड़ियाल, सुमित रिड़ियान, नवीन चुनियाल व शुभम कुमार को सचिव चुना गया है। जबकि कार्यकारिणी में मोहन सहदेव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलराम बागवानी को मुख्य सलाहकार, सतीश सौदे को सलाहकार, सोनू कुमार, राजीव सिलेमान व अक्षय वैध को उपाध्यक्ष, चंद्र प्रकाश गोड़ियाल को प्रमुख महामंत्री, किशोर कुमार व मनीष को संगठन सचिव, अंकुश चुनियाल को प्रचार सचिव, कुलदीप कुमार को कोषाध्यक्ष और अश्वनी चुनियाल को संरक्षक चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *