बलवंत की गाय और नवीन की भैंस रही अव्वल

Spread the love

उत्तरकाशी। पशुपालन विभाग उत्तरकाशी व नौगांव के संयुक्त तत्वावधान में नौगांव विकास खंड के कंसेरू गांव में ग्राम स्तरीय पशुपालन, पशुचिकित्सा एवं बांझपन निवारण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख किशन सिंह राणा और ग्राम प्रधान सरिता रावत रही। पशु मेले ने सैकड़ों पशुओं को चिकित्सा संबंधी जरूरी जानकारी, दवा एवं उनका परीक्षण किया गया।
पशु मेले में मुख्य चिकित्साधिकारी डा़ बीडी ढौंडियाल द्वारा पशुपालकों को पशुपालन संबंधित जानकारी और उन्हें होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया। पशु मेले में 70 पशुपालकों के 150 पशुओं ने प्रतिभाग किया, जिनका निशुल्क उपचार कर दवा वितरित की गई। पशु प्रदर्शनी में पशुओं को पांच श्रेणियों में रखा गया। जिसमें गाय श्रेणी में बलवंत सिंह, बछिया में जगदीश सिंह, बैल जोड़ी में बलदेव सिंह, भैंस में नवीन राणा तथा अश्व वर्ग में उपेंद्र राणा के पशुओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ड़ पारुल रावत, धनवीर रावत, प्रदीप मंदोलिया ने पशु आंकलन में अपनी निर्णायक भूमिका निभाई। इस मौके पर भेषज संघ अध्यक्ष अतोल सिंह रावत, विकास मैठाणी, पशु चिकित्साधिकारी ड़ मोनिका गोयल, ड़ पारुल रावत, जयेंद्र महन्त, प्रमोद चौहान, प्रदीप मंदोलिया, धनवीर रावत, मनीषा, कैलाश चौहान, शैलेंद्र राणा, जोगिंदर, पुष्पेंद्र सिंह पंवार, मनमोहन सेमवाल, शैलेंद्र, जगजीवन, संदीप अन्य पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *