अवैध खनन पर लगे रोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
कहा कि रायपुर से दिल्ली फार्म के रास्ते ओवर लोड डम्पर और ट्रैक्टर ट्राली दिन रात कोटद्वार भाबर स्थित आरबीएम के भंडारण मे खुलेआम आ रहे है। यही नहीं अवैध खनन कर्ताओं के डम्पर तो एक ही रवनने में तीन-तीन चार -चार खनन के ओवर लोड डम्पर कोटद्वार व अन्य स्थानों पर पर ले जाकर सरकार को प्रति माह लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगा रहे है। भाबर क्षेत्र की नदियों में शाम ढलने के बाद खनन माफियाओं द्वारा ट्रेक्टर ट्रालियां नदियों में उतारकर नदियों का सीना छलनी किया जा रहा है। खनन माफिया खुलेआम वन आरक्षित क्षेत्र से अवैध खनन से भरी ट्रेक्टर ट्राली रात के अंधेरे में लेकर जा रहें हैं। उत्तर प्रदेश में योगी और उत्तराखंड में धामी के अवैध खनन पर रोक के निर्देशों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की शह पर खनन माफिया ताक पर रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *