जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री राम युवा वाहिनी ने क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध मस्जिद व मदसों पर रोक लगवाने की मांग की है। कहा कि इस संबंध में पूर्व में शिकायत करने के बाद भी अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। कुछ मस्जिद व मदरसे पंजीकृत नहीं है।
वाहिनी के सदस्य गुरुवार को नगर निगम परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने नगर निगम को ज्ञापन दिया। यति परमात्मानंद गिरी ने बताया कि लकड़ीपड़ाव में तीन मस्जिदों व मदरसों को अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। कहा कि संचालित मस्जिदों व मदरसों के मानचित्रों को पूर्व में नगर पालिका व वर्तमान में नगर निगम से पास नहीं करवाया गया है। कहा कि तीन दिन के अंदर अवैध मस्जिदों व मदरसों पर कार्यवाही नहीं की गई तो श्रीराम युवा वाहिनी अपने स्तर पर कार्यवाही करने के लिए मजबूर होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश जदली, विक्रम सिंह, दीपक, अनिल उपेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।