राज्य में सुरंग आधारित परियोजनाओं पर लगे रोक

Spread the love

हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा ने राज्य में सुरंग आधारित परियोजनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा, हादसों से बचाव के उपाय किए बिना ही अति संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में सुरंग आधारित परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिससे उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को 14 दिन बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका है। विदेशी विशेषज्ञों को बुलाने, अमरीकी आगर मशीन लाने व वर्टीकल ड्रीलिंग के भारी प्रचार के बाद अब मजदूरों से मलबा हटाने की बात कर रही है। कहा, उत्तराखंड के साथ पूरे हिमालयी क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में सुरंग आधारित परियोजनाओं के निर्माण से हजारों लोगों को जोखिम में डाला जा रहा है। किसान नेता ने विकास के नाम पर बन रही इन विनाशकारी परियोजनाओं की समीक्षा कर रोकने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *