नजीबाबाद जंक्शन में दो मिनट रोके बंदे भारत ट्रेन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने लखनऊ-देहरादून के मध्य संचालित होने वाली बंदे भारत ट्रेन को दो मिनट के लिए नजीबाबाद जंक्शन में रुकवाने की व्यवस्था करने की मांग की है। कहा कि इससे गढ़वाल मंडल के यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
इस संबंध में अध्यक्ष रमेश कुमार टम्टा ने रेल मंत्री पियूष गोयल को ज्ञापन भेजा। बताया कि रेल मंत्रालय की ओर से हाल में ही लखनऊ से देहरादून के मध्य बंदे भारत रेल संचालित की गई है। ट्रेन का ठहराव केवल बरेली, मुरादाबाद व हरिद्वार में ही है। कहा कि गढ़वाल क्षेत्र में अधिकांश सैनिक रहते हैं। ऐसे में गढ़वाल क्षेत्र के लोगों को भी इस ट्रेन का लाभ मिल सकें इसके लिए नजीबाबाद जंक्शन में इसे दो मिनट रुकवाने की व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *