केदारनाथ विस सीट से बेंजवाल ने पेश की दावेदारी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लक के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश चंद्र बेंजवाल ने केदारनाथ विस सीट से दावेदारी पेश की है। उन्होंने पार्टी संगठन महामंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि वे 1989 से पार्टी के सदस्य के तौर पर निष्ठा से कार्य करते आ रहे हैं। 51 वर्षीय बेंजवाल का कहना है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से वर्ष 1991 में छात्र राजनीति में प्रवेश किया। कलेज जीवन से ही सामाजिक सरोकारों से जुडकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन, बेरोजगारों के आंदोलन और 2013 की केदारनाथ आपदा प्रभावितों के हक के लिए सक्रिय होकर लड़ाई रही। जनता के बीच में निरंतर रहने का मुझे लाभ भी मिला, जिसके चलते मेरी पत्नी एक बार ग्राम प्रधान व वर्ष 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नपं अगस्त्यमुनि की अध्यक्ष भी चुनी गईं। उसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गईं। बेंजवाल का कहना है उन्होंने अपने स्तर से अपनी दावेदारी पेश की है। अंतिम निर्णय पार्टी संगठन को लेना है, जो उन्हें स्वीकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *