श्रीनगर गढ़वाल : एचडीएफसी श्रीनगर शाखा ने मेडिकल कालेज श्रीनगर के टीचिंग बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसमें बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। कहा कि एचडीएफसी की यह पहल सराहनीय है, समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित होने से जरूरतमंद लोगों को समय से रक्त मिल सकेगा। एचडीएफसी श्रीनगर शाखा के बैंक मैनैजर ऋषिपाल सिंह ने कहा कि सामाजिक सहायता करना भी हमारा दायित्व है। इस मौके पर बेस चिकित्सालय ब्लड बैंक के अधिकारी डा. सतीश कुमार, भावना बत्र्वाल, चेतना किशोर, दीपक भट्ट, सुरेंद्र सहित बैंक के धर्मेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, उत्तम सिंह आदि मौजूद थे। (एजेंसी)