बैंक प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत

Spread the love

काशीपुर। ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) में बैंक प्रबंधक के पद पर कार्यरत काशीपुर निवासी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। बैंक प्रबंधक की कार स्टेयरिंग फेल होने के कारण सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया है।
मूल रूप से ठाकुरद्वारा के गांव कुआंखेड़ा खालसा निवासी अभय देव सिंह (58) पुत्र जसवंत सिंह काशीपुर में मोहल्ला टीचर्स कलोनी में रहते थे। वह यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक इग्राह शाखा में बतौर प्रबंधक कार्यरत थे। गोपीवाला यूपी प्रथमा ग्रामीण बैंक में किसी अनियमितता की जांच के लिए अभय देव सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। बुधवार दोपहर वह अपनी शाखा सर्व यूपी प्रथमा ग्रामीण बैंक इग्राह से काम निपटा कर नैनो कार से गोपीवाला की ओर जा रहे थे। पंडितपुर व चमरपुरा गांव के बीच कार का स्टेरिंग फेल हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में अभय देव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी 108 एंबुलेंस से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। अभय देव की मौत से पत्नी विनोद कुमारी, बेटा हर्षित व बेटी ख्याति का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *