बैंक मैनेजर ने कांग्रेसियों से की बदसलूकी

Spread the love

बागेश्वर। एसबीआई परिसर के आगे धरना दे रहे बैंक अधिकारी विवेकानंद यादव बदसूलकी शुरू कर दी। अधिकारी का कहना है कि उनके प्रदर्शन से उनके बैंक के खातेधारकों को परेशानी हो रही है। इस पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया। मामला बढ़ता देख सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक ललित फर्स्वाण व जिलाध्यक्ष भगवत डसीला आदिन ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह शांतिपूर्व ढंग से कार्यक्रम कर रहे थे। बैंक अधिकारी बत्तमीजी पर उतर आया। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला पंचायत परिसर पर कार्यक्रम कर रहे थे। बैंक के अंदर कोई भी कार्यकर्ता नहीं गया था। इधर बैंक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कोई बदसलूकी नहीं की। सिर्फ उनसे वार्ता की थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *