ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में पांच बजे बंद हुए बैंक

Spread the love

हल्द्वानी। नई ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ पीएनबी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को पांच बजे अतिरिक्त कार्य निपटाए बिना बैंक बंद कर दिए। बैंक कर्मियों ने कहा कि ट्रांसफर पॉलिसी को खत्म नहीं करने तक 10 से पांच बजे तक कार्य किया जाएगा। इसके बाद सर्किल भर में शाखाओं को बंद कर दिया जाएगा। पांच बजे के बाद हल्द्वानी सर्किल की 78 शाखाएं बंद हो गई। वहीं नैनीताल जिले की 23 शाखाओं में भी पांच बजे बैंक कर्मियों ने कैश कार्य खत्म करने के बाद चेक संबंधी अन्य कार्यों को किए बिना ही शाखाओं को बंद कर दिया। एआईपीएनबीओए उत्तराखंड के सहायक महासचिव हिमांशु बृजवाल ने बताया कि बैंक प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों पर स्थानांतरण पॉलिसी थोपी जा रही है। इसके लिए 28 और 29 मार्च को पीएनबी नई ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *