चम्पावत में आचार संहिता लगते ही बैनर होर्डिंग हटाए

Spread the love

 

चम्पावत। आदर्श आचार संहिता लगने और चुनावी तिथि घोषित होते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने फोर्स की मदद से शहर में दलगाए बैनर और होर्डिंग हटा दिए हैं। लोगों को उनके घरों और वाहनों में लगे बैनर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने बीते सोमवार शाम को आचार संहिता लगने की जानकारी दी। मंगलवार को चम्पावत के अलावा मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में पुलिस और प्रशासन की टीम ने बाजार समेत गलियों में जाकर राजनीतिक दलों के बैनर और होर्डिंग से हटा दिए हैं। जिन घरों और लोगों के वाहनों में राजनीतिक बैनर लगे हैं उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि 24 घंटे के भीतर बैनर और होर्डिंग से नहीं हटाए तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अलग-अलग स्थानों में पुलिस ने टीम भेजकर होर्डिंग हटवा दिए हैं। आरओ हिमांशु कफल्टिया ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैनर और होर्डिंग हटवाने में राजस्व विभाग के कर्मचारियों समेत होमगार्ड और पीआरडी जवान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *