गौचर में 40 परिवारों को बांटा राशन

Spread the love

चमोली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गौचर नगर पालिका क्षेत्र के चालीस परिवारों को योजना के तहत लाभ दिया गया। जिसमें लाभार्थी परिवारों को 10 किलो राशन की किट निरूशुल्क दी गई। पूर्ति विभाग द्वारा गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण ने लोगों की आर्थिकी को प्रभावित किया है। ऐसे में सरकार द्वारा संचालित निरूशुल्क राशन योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। नौटियाल ने अन्नोत्सव योजना के अलावा किसानों को दी जाने वाली दो हजार तिमाही योजना की सराहना भी की। वहीं महिलाओं के लिए उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले रसोई गैस कनेक्शन को महिला उत्थान के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम में पूर्ति निरीक्षक बीपी ध्यानी ने बताया कि योजना के तहत 40 परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, भाजपा रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष जयत बिष्ट, सभासद अनिल नेगी, कैलाश केडियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *