कोरोना काल में जरूरतमंदों को बांटा राशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
सेवा ही संगठन-2 कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा पौड़ी गढ़वाल के द्वारा कोरोना कफ्र्यू के कारण अपना गुजारा करने में आर्थिक संकट जूझ रहे परिवारों को राशन वितरित किया गया है।
सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कोटद्वार के वार्ड नंबर 35, 37 और 38 में 40 दिव्यांग एवं असहाय परिवारों को साप्ताहिक राशन किट प्रदान की गई। किट में 4 किलो चावल, 5 किलो आटा, 1 लीटर तेल, मसाले, 1 किलो दाल, आलू, प्याज और टमाटर रखा गया है। सौरभ नौडियाल ने बताया कि भाजयुमो नगर निगम के 40 वार्डों में जरूरतमंद 10-10 परिवारों को राशन किट वितरित करेगा। राशन किट वितरण के अलावा कार्यकर्ता कण्वघाटी वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगाने आ रहे लोगों की सेवा भी कर रहे है। कहा कि भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन भाव से जरूरतमंदों की हर संभव सहायता कर रहा है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सार्थक त्रिपाठी, रविंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष मनमोहन पांडेय, देवभूमि संस्था अध्यक्ष गौरव कुकरेती, जिला मीडिया प्रमुख रजत मेहरा, सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश खुलबे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *