एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक में 50 जरूरत मंद परिवारों को बांटा राशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
ग्रामीण विकास समिति उत्तराखण्ड द्वारा पोखड़ा व एकेश्वर ब्लॉक के विभिन्न गांवोें में 50 जरूरतमंद लोगों को राशन किट का वितरण किया गया। राशन लेने वाले सभी परिवारों को मास्क लगाकर रखने और सैनीटाइजर का प्रयोग करते रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखने के प्रति जागरूक भी किया गया।
संस्था के सदस्य गौरव जोशी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कई परिवारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना पड़ रहा है। ऐसे परिवारों की संस्था की ओर से राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भूखा न रहे, सक्षम समाज की यह जिम्मेदारी है। जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा विगत वर्ष भी कोरोना महामारी के दौर में कई जरूरतमंदों को राशन प्रदान किया था। इस अवसर पर पुष्कर जोशी, शुभम सुंद्रियाल, गौरव जोशी, रजनीश बेबनी, हिमांशु खत्री, प्रियांशु, मोहित कंडवाल, आशु, अजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *