जरूरतमंदों को बांटा राशन

Spread the love

पिथौरागढ़। कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए कार्ड उज्ज्वला संस्था राहत के काम कर रही है। संस्था के कई गांवों में जाकर जरूरतमंदों को राशन व मेडिकल किट दिए हैं। कार्डके सचिव सुरेन्द्र आर्या ने बताया कि कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए उनकी टीम जिलेभर के गांवों का भम्रण कर रही है। कहा क्रिप्टो रिलीफ इंडिया के सहयोग से वे 700 ग्रामीणों को राशन और मेडिकल किट उपलब्ध करा चुके हैं।उन्होंने चंडाक, नाकोट सहित अन्य क्षेत्र पहुंचकर 100 से अधिक लोगों को राहत सामाग्री बांटी। साथ ही ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए। लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना की है। कहा आर्थिक तंगी में संस्था से मिली मदद सभी के लिए राहत लेकर आई है। यहां हेमा कापड़ी, सुभाष पंगरिया, नरेश सोराडी, निर्मला पांडेय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *