बेस चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बांटे फल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार की ओर से राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।
शुक्रवार को फल वितरित करते हुए वरिष्ठ नागरिक संगठन ने मरीजों का हाल-चाल भी जाना। साथ ही उनका हौसला भी बढाया। सदस्यों ने कहा कि संगठन की ओर से लगातार समाजिक हितों को लेकर कार्य किया जाता है। समय-समय पर बेस चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हाल जान उन्हें फल बांटे जाते हैं। उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी गरीब व असहाय परिवार के लोगों की मदद करने की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष बी बी ध्यानी, महासचिव राम कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार श्रअग्रवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी एल खन्तवाल, सहसचिव रिपुदमन सिंह बिष्ट, संगठन सचिव केशर सिंह चौहान, प्रदीप अग्रवाल,सगांर्म सिंह भण्डारी, सुरेन्द्र बिजल्वान, विजय लखेड़ा, सत्यप्रकाश थपलियाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जखमोला जी, कृष्ण सिंघानिया, रघुवीर सिंह रावत, गजेन्द्र सिंह धस्माना ,एम उपाध्याय ने फल वितरण में पूरा सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *