तृणमूल कांग्रेस की जीत पर व्यापारियों ने बांटी मिठाई

Spread the love

हरिद्वार। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में भारी जीत पर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाईयां बांटी। टीएमसी की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने ऐसी जनविरोधी नीतियां बनाई है। जिनके कारण प्रत्येक वर्ग त्रस्त है। 2016 में नोटबंदी, 2020 में लॉकडाउन और 2021 में कुंभ मेले की मार से पहले से ही त्रस्त व्यापारियों की कमर टूट गई है। व्यापारी आत्महत्या करने को मजबूर हो गए है। हताश व निराश व्यापारियों की कहीं कोई सुनवाई नहीं है। व्यापारी सभी प्रकार के टैक्स देता है। कुंभ मेले में साधु-संतों अखाड़ो को एक एक करोड़ रुपए दिए गए। लेकिन हरिद्वार के व्यापारियों के हाथों में झुनझुना दिया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के मन में उत्तराखंड सरकार सहित केंद्र सरकार के प्रति गुस्सा भरा पड़ा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए आग्रह किया कि उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार को बंगाल की हार से सबक लेना चाहिए, नहीं तो वर्ष 2022 के उत्तराखण्ड विधान सभा के चुनाव में व्यापारी बंगाल चुनाव को दोहराएगा। इस अवसर पर दिनेश साहू, सुरेश शाह, सूरज कुमार, लव कुश, धर्मेन्द्र कुमार, राजीव शर्मा, अचिन शर्मा, संजीव सक्सेना, सन्नी सक्सेना, मोहित गिरी, आकाश कुमार आदि सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *