महिलाओं को बांटी घसियारी योजना की किट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर। सहकारिता मंत्री डॉ-धन सिंह रावत की ओर से बहेड़ी गांव की महिलाओं को घसियारी किट वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की भी अपील की।
राज्य की घसियारी कल्याण योजना को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। योजना के लाभ के लिए बड़ी तादाद ग्रामीणों के आवेदन भी आ रहे हैं। सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि घसियारी कल्याण योजना सबका साथ सबका विकास की नीति को लेकर पूरी निष्ठा के साथ संचालित की जा रही है। सरकार की योजना का लाभ हर किसी को मिलना चाहिए। घर गांव की कास्तकारी में घसियारी किट का बहुत महत्व है। यह प्रत्येक परिवार की प्राथमिक आवश्यकताओं में है। जन कल्याण में दलगत राजनीति का कोई स्थान नहीं होता। गांव में शत प्रतिशत लोगों ने घसियारी किट के लिए आवेदन किया है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में 24 हजार महिलाओं तक यह किट वितरित करना उनका लक्ष्य है। एक माह के अंदर ही लक्ष्य हासिल हो जाएगा। इसे लेकर लोगों में उत्साह है। सभी लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए ताकि कोई भी परिवार इस योजना के लाभ से वंचित ना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *