पोस्टर प्रदर्शनी में देखी बापू की जीवनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: दगड्या ग्रुप एकेश्वर की पहल पर दो दिवसीय महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित 100 से अधिक फोटो पोस्टरों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय स्कूल के बच्चों के साथ-साथ लोगों ने भी प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में गांधी के जन्म से लेकर उनके शहीद होने तक के एक सौ से अधिक फोटो पोस्टरों के माध्यम से उनके जीवन को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी में राइंका एकेश्वर, राकइंका एकेश्वर, राप्रावि एकेश्वर, एसजीआरआर एकेश्वर कॉलेज के बच्चों, स्थानीय लोगों ने प्रदर्शनी का लाभ उठाया। दगड्या के संयोजक आशीष नेगी ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों एवं लोगों को गांधी के जीवन, उनके संघर्ष, उनके त्याग से परिचित कराने का प्रयास किया गया है। दगड्या ग्रुप स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों का ग्रुप है जो आए दिन क्षेत्र में ऐसे आयोजन करता रहता है। प्रदर्शनी में सुनील रावत, सपना जोशी, पंकज, नीरज, इशांत, सुजल, कविंद्र, आदित्य, प्रियांशु, राहुल शर्मा, राजेश राय, सुनील खत्री आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *