वायरल वीडियो पर बार एसोसिएशन ने जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अंकिता भंडारी के पिता के वीडियो पर कोटद्वार बार एसोसिएशन ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि वीडियो में अंकिता के पिता अधिवक्ता अमित सजवाण को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। एसोसिएशन ने पुलिस से अधिवक्ता अमित सजवाण को सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई।
सोमवार को बार एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने वीडियो का विरोध किया। कहा कि एक अधिवक्ता के खिलाफ इस तरह अनर्गल टिप्पणी करना गलत है। इससे अधिवक्ता की छवी को क्षति पहुंची है। कहा कि पुलिस को उक्त वीडियो को गंभीरता से लेते हुए अंकिता के पिता व उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत, सुनील डोबरियाल, रश्मि चंदोला, कुष्ण कुमार भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *