बार कौंसिल के नव निर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन भंडारी का किया भव्य स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोटद्वार बार एसोसिएशन द्वारा बार कौंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के नव निर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी का कोटद्वार आगमन पर भव्य स्वागत किया। बार संघ ने अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
सोमवार को तहसील परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मारोह में अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी को सम्मानित किया गया। बार कौंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं के विधि कल्याण कोष हेतु अगले माह कोटद्वार में शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने अधिवक्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बार संघ के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन चौहान ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, कुलदीप अग्रवाल, धर्मदीप अग्रवाल, चन्द्रमोहन बड़थ्वाल, नरेन्द्र सिंह गुसांई, पंकज भट्ट, अजय पंत, अनूप खंतवाल, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, मुकेश चन्द्र कबटियाल, श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव, श्रीमती सरिता रानी, आशुतोष कुकरेती, अनिल खंतवाल, रीना रावत, अंजिल, कोषाध्यक्ष शोभा बहुगुणा भंडारी, सचिन इन्द्रेश भाटिया, विजय नैथानी, अखिलेश घिल्डियाल, हुकुम सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *