बारिश से वन विभाग को मिली राहत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद रुक-रुक कर बारिश हुई। शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश होने से वन विभाग को काफी राहत मिली है। बारिश से जंगलों की आग पर काफी काबू पाया गया है। शनिवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश होने से जंगलों में लगी आग पर काबू पाया गया। साथ ही बढ़ते तापमान से भी लोगों को राहत मिली। देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं, मौसम विभाग देहरादून की ओर से रविवार तक जिले में ओलावृष्टि, तेज हवा चलने व आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी पर डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने जिले के सभी एसडीएम के साथ ही आरईएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *