जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पदमपुर देवी रोड में बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य तनुका राय ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया। कहा कि बसंत पंचमी उत्सव लोगों को मौसम की सकारात्मक ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। बसंत पंचती अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पुनर्जीवन और रचनात्मकता की भावना को बढ़ावा देता है। इस त्योहार में पीले रंग की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। साथ ही बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।