5400 ग्रेड पे वाले बेसिक शिक्षकों ने भी राजपत्रित अफसर का दर्जा मांगा

Spread the love

देहरादून। 5400 ग्रेड पे पर आ चुके बेसिक-जूनियर शिक्षकों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा और एसीआर के मानक में शिथिलता का लाभ मिल सकता है। सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ कमेटी के साथ आयोजित बैठक में डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने इसका आश्वासन दिया। कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के सभी वाजिब मुद्दों को शासन के विचारार्थ भेजा जाएगा। पूरे सेवाकाल में एक बार गृहजनपद में तबादले का मौका देने की मांग पर भी उचित कार्यवाही की जाएगी।
शिक्षा महानिदेशालय में आज दोपहर हुई बैठक में तदर्थ कमेटी के सदस्यों ने बारी बारी से मांगों को रखा। उन्होंने प्रमोशन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने, हर स्कूल में प्रधानाध्यापक का पद मंजूर करने की मांग की। साथ ही जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक को के लिए उपशिक्षा अधिकारी के पद पर 50 प्रतिशत प्रमोशन कोटा देने, पीएम पोषण योजना की धनराशि की बढोत्तरी, कैडर परिवर्तन की सुविधा, अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले और मुख्य सचिव कमेटी के विचारार्थ तबादले के प्रकरणों में पर जल्द कार्यवाही की मांग भी की।
डीजी ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। सभी वाजिब समस्याओं का नियमानुसार हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जिन मांगों पर शासन स्तर पर निर्णय किया जाना है, उन प्रस्तावों को संस्तुति के साथ शासन को भेजा जाएगा। बैठक में बेसिक शिक्षा निदेशक रामष्ण उनियाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट, एपीडी-एसएसए ड़मुकुल कुमार सती, तदर्थ समिति के सदस्य मनोज तिवारी, गोविंद बोहरा, विक्रम सिंह झिंक्वाण, विनोद रतूड़ी, मनोज जुगरान, मुकेश सिंह चौहान, जितेन्द्र चौधरी, देवेश डोभाल, दिनेश रौथान, मनोज भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *