भाषण प्रतियोगिता में बसिग्याना की टीम रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
द्वारीखाल विकास खंड के विद्यालयों की भाषण प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसिग्याना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी।
स्व. श्री भोला दत्त बलोदी मैमोरियल की ओर से राजकीय इंटर कालेज मटियाली में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकाश कोठारी व पूर्व शिक्षक सत्यप्र प्रकाश थपलियाल ने किया। आयोजक डॉ.द्वारिका प्रसाद बलोदी ने बताया कि सीनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसिग्याना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि, प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमरखेत अव्वल रहा। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र सिंह रावत ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य चंडी प्रसाद कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *