अघोषित बिजली कटौती पर बसपा ने किया प्रदर्शन

Spread the love

काशीपुर। क्षेत्र में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग अघोषित कटौती कर रहा है। इससे नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगपत्र देकर अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की। बीते कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है। ऊपर से बिजली विभाग की अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इससे नाराज बसपाइयों ने बाजपुर रोड स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता को संबोधित मांगपत्र विभाग के एक अधिकारी को सौंपा। मांगपत्र में कहा विभाग गर्मी के दौरान घंटों बिजली कटौती कर रहा है। इससे आमजन त्रस्त है। मोबाइल चार्ज नहीं होने से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में परेशानी खड़ी हो रही है। कहा बिजली बिल में किसी भी प्रकार से कटौती नहीं की जाती है। जबकि आमजन लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *