पढ़ाने के तरीके को सहज बनाए : बत्र्वाल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोग्राम के तहत वेल्यू एजुकेशन पर शिक्षकों को टिप्स दिए गए। बतौर मुख्य वक्ता दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला देहरादून के प्रधानाचार्य दिनेश बत्र्वाल ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति अभिरुचि जागृत करना, पढ़ाने के तरीके को सहज बनाए जाने, पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास समेत अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने कहा कि सीबीएसई के द्वारा स्कूली शिक्षा और अन्य प्रकार की शिक्षक नीति के तहत अनेक प्रकार के प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें सभी शिक्षकों को अलग-अलग विषय बार प्रतिभाग करवाया जाता है। जिससे शिक्षक, विद्यार्थी और शिक्षा के स्तर को एक नया रूप दिया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, आईरिस पब्लिक स्कूल, मास्टरमाइंड पब्लिक स्कूल, देवभूमि पब्लिक स्कूल, सैमफोर्ड पब्लिक स्कूल सहित पौड़ी के बीआर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, हिल्स इंटरनेशनल स्कूल, श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *