वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

Spread the love

नईदिल्ली, वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कई दिग्गज बल्लेबाजों ने यादगार और बड़े स्कोर वाली पारियां खेली हैं, जिन्होंने मैच का रुख बदल दिया और दर्शकों को रोमांच से भर दिया। भारतीय टीम की मजबूत गेंदबाजी के बावजूद कुछ खिलाड़ियों ने ऐसी ऐतिहासिक पारियां खेलीं, जो आज भी इतिहास के पन्नो में दर्ज है। ऐसे में आइए वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।
पहले स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सईद अनवर हैं। उन्होंने साल 1997 में चेन्नई के मैदान पर भारत के खिलाफ 194 रन की पारी खेली थी। इस खिलाड़ी ने 146 गेंदों का सामना किया था। उन्होंने 22 चौके और 5 छक्के लगाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 132.87 की रही थी। पाकिस्तान ने 327/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टीम 292 रन ही बना पाई थी। पाकिस्तान को 35 रन से जीत मिली थी।
सनथ जयसूर्या इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम के इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने साल 2000 में शारजाह के मैदान पर भारत के खिलाफ 189 रन बना दिए थे। उन्होंने 161 गेंदों का सामना किया था। जयसूर्या के बल्ले से 21 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 117.39 की रही थी। श्रीलंका ने पहली पारी में 299/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टम सिर्फ 54 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
श्रीलंका के एक और पूर्व बल्लेबाज उपुल थरंगा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2013 में भारत के खिलाफ नाबाद 174 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 159 गेंदों का सामना किया था। इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और 3 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 109.43 की रही थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 348/1 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 187 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
श्रीलंका के ही पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2012 में भारत के खिलाफ 160* रन की पारी खेली थी। इस खिलाड़ी ने 165 गेंदों का सामना किया था। उनके बल्ले से 11 चौके और 3 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 96.96 की रही थी। इस शानदार पारी के बावजूद श्रीलंका को मैच में हार मिली थी। भारत ने ये लक्ष्य सिर्फ 36.4 ओवर में हासिल कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *