वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष पर बीबी ध्यानी व महासचिव पर रामकुमार की ताजपोशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। कर्नल (रिटायर) बीबी ध्यानी को संगठन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने संरक्षक पद पर डीआर्ईजी (रिटायर) जयेंन्द्र नेगी व उपाध्यक्ष पद पर कैप्टन (रिटायर) पीएल खंतवाल व सामाजिक कार्यकर्ता भगवती प्रसाद कंडवाल को मनोनीत किया। संगठन के समंवयक संग्राम सिंह भंडारी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
गोविंदनगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक में संगठन की उपसमिति बालासौड़ मानपुर, पदमपुर, कोटद्वार शहर व दुर्गापुरी ने अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष डीआईजी (रिटायर) जयेंद्र नेगी, कर्नल (रिटायर) बीबी ध्यानी व पूर्व प्रधानाचार्य विनोद कुकरेती के नाम का प्रस्ताव रखा। जयेंद्र नेगी व विनोद कुकरेती ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह बीबी ध्यानी संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। महासचिव पद के लिए कार्यवाहक महामंत्री राम कुमार अग्रवाल व विजय लखेड़ा के नाम का प्रस्ताव आया। विजय लखेड़ा के नाम वापस लेने पर राम कुमार अग्रवाल निर्विरोध महामंत्री चुने गये। जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र अग्रवाल को दी गई। बैठक में निर्वतमान कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *