अशोभनीय टिप्पणी करने वालों पर हो खिलाफ

Spread the love

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 15 के लोगों ने उजिलाधिकारी रवींद्र बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर बरी अंजनिया में 13 सितंबर को हुए एक मामले में कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। वीडियो में मारपीट करने वाले लोग धर्म को लेकर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने वीडियो की जांच कर दोषियों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में फुरकान अहमद, मोहमद तस्लीम, आरिफ अंसारी, दानिश, बब्बू, अख्तर, नूरी हिना, सवीना, नूरजहां, जाफर हुसैन, सलमान, नासिर रजा, इरफान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *