उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग पौड़ी में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक रहने की अपील की गई। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि 2024 के दौरान आयोग में दर्ज 58 वादों का निस्तारण कर पीड़ितों को कुल 1.32 करोड़ की धनराशि दिलाई जा चुकी है।
आयोग के अध्यक्ष गगन कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारियां दी। सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उपलब्ध कराना और उपभोक्ता हितों की रक्षा करना ही उपभोक्ता अधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य है। आयोग में उपभोक्ताओं की ओर से विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जाती है जिनका नियमानुसार निस्तारण किया जाता है। इस मौके पर आयोग के वरिष्ठ सदस्य/अधिवक्ता राकेश सामवेदी, दीप्ति भंडारी, गौरव कुमार, आशीष जोशी, दीपक नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *