जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले के पाबौ क्षेत्र में भालू फिर सक्रिय हो गया है। पाबौ में भालू के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में फिर दहशत बन गई है। भालू सक्रिय होने की रिपोर्ट पट्टी पटवारी ने भी दी है।
एसडीएम पौड़ी को भेजी अपनी रिपोर्ट में पटवारी ने कहा है कि पपड़तोली कलगढ़ी और मूसागली में भालू की अत्यअधिक सक्रियता देखी जा रही है। शाम 5 बजे के बाद क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर ग्रामीणों ने एक साथ 2 भालू देखे हैं। ऐसे में यहां पिंजरा लगाने और गश्त करने की जरूरत बताई गई है। पाबौ में भालू के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में फिर दहशत बन गई है। पाबौ में इससे पहले एक महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया था। वहीं थलीसैंण में सक्रिय भालू ने अब तक 40 से अधिक मवेशियों को मार दिया है।