च्वरा गांव में भालू ने महिला पर किया हमला, रेफर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम का नाम नहीं ले रहा। आए दिन जानवर लोगों पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत च्वरा गांव का है। जहां मंगलवार को चारा पत्ती लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
मंगलवार को भूंद्री देवी अपनी बेटी के साथ जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी। गांव लौटते समय रास्ते में झांड़ियों से निकले भालू ने उन पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और भालू को भगाया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल भूंद्री देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स रेफर किया गया। ग्रामीण गौरव सुयाल, राजेश सिंह, कृपाल सिंह, मनोज सिंह, दिनेश सिंह ने बताया कि सात फरवरी को भी भालू ने गांव की एक महिला पर हमला किया था। आए दिन भालू गांव के आसपास घूमता हुआ नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *