चमोली में भालुओं की दहशत जारी

Spread the love

चमोली : चमोली जिले के गांवों में भालुओं की दहशत लगातार जारी है। भालू ने मंगलवार रात्रि को पोखरी ब्लॉक के बीणा तत्ला और कलसीर गांव में दो गोशालाओं की छत फाड़ी। गोशाला में बंधे बैलों पर हमला कर उन्हें मार दिया। बीणा तत्ला के जगदीश लाल ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया भालू ने मंगलवार की रात्रि को उसकी गोशाला की छत फाड़कर गौशाला में बंधे उसके बैल को मार दिया। मंगलवार की ही रात्रि को पोखरी ब्लॉक के कलसीर गाँव में युद्धवीर सिंह की गोशाला की छत तोड़ कर भालू गोशाला में घुसा और उसके बैल को मार डाला। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सिंह ने बताया पोखरी ब्लॉक के गांवों में भालुओं की दहशत लगातार जारी है। भालुओं के हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं। मंगलवार को बीणा तत्ला और कलसीर गांव में गोशाला पर भालुओं की बारदात पर वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने कहा घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम घटना स्थल पर भेजी गई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *