थलीसैंण ब्लॉक के खंड तल्ला में भालू की दहशत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ क्षेत्र खंड तल्ला में इन दिनों भालू की दहशत बनी हुई है। भालू गोशालाओं को तोड़कर अभी तक दो मवेशियों को मार चुका है। ग्रामीणों ने भालू की समस्या से निजात दिलाने के लिए छानियों के पास सीसीटीवी, ड्रोन सर्वे, स्ट्रीट लाइट व पिंजरा आदि लगाने के साथ ही समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
टीला सीट से जिला पंचायत सदस्य डॉ. शिवचरण नौडियाल ने बताया कि दो-तीन दिन पहले गांव से करीब आधा किमी. दूर बनीं छानियों में रात के समय भालू ने गोशालाओं को तोड़कर मवेशियों को मार डाला। जबकि करीब दो हफ्ते पहले भी भालू ने यही घटना दोहरायी थी। तब भालू ने पशुपालक गणेशी देवी व चैता देवी की दुधारू गायों को बुरी तरह से नोचकर मार डाला। तब से ग्रामीण मशाल, टॉर्च व लाड़ी डंडों के साथ रात आठ से साढ़े 11 बजे तक गांव से होते हुए छानियों और आस पास के क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। ग्रामीण छानियों के पास आग जलाकर भालू को भगाने की कोशिश और मवेशियों की सुरक्षा करने में जुटे हुए हैं। बताया कि वन विभाग को इस संबंध में पत्र भेजा था। विभाग ने कुछ दिन तो गश्त की लेकिन फिर से हालात वैसे ही बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *