गोविंद विहिप के जिला उपाध्यक्ष बनें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। विश्व हिंदू परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। गोविंद डंडरियाल को जिला उपाध्यक्ष, संतोष पंत को जिला सहमंत्री नियुक्त किया गया।
गुरूवार को आयोजित बैठक में कोटद्वार में हो धर्मान्तरण, लव जिहाद संबंधी अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। विहिप के प्रांत मंत्री विपिन पांडे ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकारिणी का विस्तार किया। दिनेश शर्मा को कोटद्वार नगर अध्यक्ष, श्रीमती शांति गुसांई को जिला संयोजिका, हर्ष भाटिया को नगर संयोजक बजरंग दल, भानु चौहान को नगर सुरक्षा प्रमुख, राज कौशिक को नगर संयोजक बजरंग दल, हरेंद्र भाटिया को सह संयोजक बजरंग दल, हेमंत शर्मा को नगर सुरक्षा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील और कटिबद्ध रहने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *