बीएड टीईटी प्रशिक्षित संघ ने दिया बेरोजगार महासंघ को समर्थन

Spread the love

उत्तरकाशी। राज्य के बेरोजगारों पर हुई बर्बरता तथा लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ के पदाधिकारियों ने बेरोजगार संघ को अपना समर्थन दिया है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बेरोजगारों को संबोधित करते महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनवीर रावत ने कहा की बेरोजगार पेपर लीक के गुनहगारों के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों का पर्दाफाश हो सके । मगर सरकार उन्हे बचाने के लिए बेरोजगारों पर लाठी चार्ज कर रही है, जिसकी महासंघ घोर निन्दा करता है । महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा की बेरोजगार पूर्व में हुई सभी भर्तियों की निष्पक्ष जांच के बाद ही नई भर्ती की परीक्षा आयोजित करने तथा नकल विरोधी कानून को सख्त बनाने की जायज मांग कर रहे है मगर सरकार बेरोजगारों की मांगों की निरंतर अनदेखी कर रही है। महासंघ के पूर्व मीडिया प्रभारी अरविंद राणा ने कहा की उत्तराखण्ड सरकार भर्तियों के लिए विज्ञापन तो जारी करती है मगर सरकार की कमजोर नीतियों के कारण कभी पूरी नहीं हो पाती है। महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने बेरोजगार संघ को अपना पूर्ण समर्थन देने तथा सभी बीएड बेरोजगारों को उत्तराखण्ड बंद में अपना सहयोग करने का आह्वान किया है । बैठक में अभिषेक भट्ट मनोज रावत संगीता शाह प्रीति रेखा आदि अनेक पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *