पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 84 देसी बम और राइफल बरामद

Spread the love

दक्षिण 24 परगना , पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। इसी बीच दक्षिण 24 परगना जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां तलाशी अभियान के दौरान 84 देसी बम और एक राइफल बरामद की गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान एक तालाब से राइफल भी बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस बरामदगी के बाद संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और बिजयगंज बाजार पुलिस स्टेशन ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों को किस मकसद से जमा किया गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
दो चरणों में होंगे चुनाव
पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव (2021) में मतदान आठ चरणों में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच हुआ था, जबकि इस बार चरणों की संख्या घटाकर दो कर दी गई है।
मतदाता संख्या में बदलाव
इस चुनाव में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में विशेष पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) के बाद अंतिम मतदाता सूची से करीब 63 लाख 66 हजार नाम हटाए गए हैं, जबकि लगभग 60.6 लाख मतदाता अभी भी जांच के दायरे में हैं।
मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच
राज्य की सियासत में इस बार भी मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (ञ्जरूष्ट) और भारतीय जनता पार्टी (क्चछ्वक्क) के बीच माना जा रहा है। टीएमसी एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरी है, जो 2011 से राज्य की सत्ता संभाल रही हैं। वहीं, बीजेपी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इसके अलावा, हुमायूं कबीर जैसे नेता भी इस चुनाव में नए राजनीतिक समीकरण बना सकते हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *