साउथ स्टार नानी की फिल्म हिट 3 एक मई को रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज से पहले फिल्म मेर्कस ने फैंस की उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए फिल्म से नानी का एक और लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित और खुश हैं।
इस नए पोस्टर में नानी गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर की थीम रेड है। नानी ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और लिखा हिट 3, 1 मई को।हिट 3 के नए पोस्टर में नानी का दमदार लुक देखकर फैंस लगातार अपनी प्रतीक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, नानी अन्ना और फिल्म टीम को शुभकामनाएं हिट 3 को अच्छा कलेक्शन मिलना चाहिए, एक और फैन ने लिखा, हिट 3 का इंतजार नहीं कर सकता, एक और फैन ने लिखा, अब की बार अर्जुन सरकार, एक और फैन ने लिखा, यह फिल्म एडवांस में सुपरहिट है, एक और फैन ने लिखा, धमाके का इंतजार है।
हिट: द थर्ड केस टॉलीवुड की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नानी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानू कर रहे हैं। यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले फिल्म का प्रचार जोरो से चल रहा है। फिल्म में नानी के अलावा श्रीनिधि शेट्टी नजर आएंगी। वॉल पोस्टर सिनेमा और यूनिनमस प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित इस फिल्म में मिकी जे मेयर ने संगीत दिया है।