थराली विधानसभा विकास की दौड़ में पीछे: जीतराम

Spread the love

चमोली। भाजपा सरकार को विकास विरोधी बताते हुए थराली के पूर्व विधायक प्रोफेसर जीत राम ने कहा कि उसके सवा चार साल के कार्यकाल में थराली विधानसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे राज्य में विकास की गति विधियां ठप हो गई हैं। उन्होंने थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वें केवल अपने निजी हितों को पूरा कर रही हैं, क्षेत्र के विकास से उनका कोई लेना देना नहीं है। पूर्व विधायक प्रोफेसर जीत राम ने कुलसारी मे आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि उनके विधायक रहते 2016 तक थराली विधानसभा क्षेत्र में 60 से अधिक मोटर मार्गों , आधे दर्जन से अधिक बड़े पुलों के निर्माण के साथ ही कुलसारी मे पालीटेक्निक ,नारायणबगड़ में ऊर्जा निगम का कार्यालय, थराली में सिंचाई विभाग का डिवीजन, अस्थाई खंड लोनिवि थराली को निर्माण खंड में तब्दील करना, नारायणबगड़, घाट एवं देवाल को तहसील बनाना, थराली को नगर पंचायत बनाने जैसे बड़े कार्य किये गए थे। कुछ कार्य ऐसे थे जिनके शासनादेश जारी हुए थे और उन्हें आगे बढ़ाया जाना था। किंतु सवा चार साल गुजर जाने के बाद भी उन्हें सही तरीके से धरातल पर नहीं उतारा जा सका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *